पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहा, रेखा, मंजू पूजा रही अव्वल

नेहा, रेखा, मंजू पूजा रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़| राजकीयलोहिया गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को सांस्कृतिक साहित्यक सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य डाॅ. बेला भनोत ने सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रथम दिन रंगोली, काव्यपाठ एवं एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल में कार्यक्रम प्रभारी डा. आभा ओझा, सदस्य संगीता थी। डाॅ. ओझा के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम नेहा गाेयनका रेखा प्रजापत, द्वितीय सुमन सिहाग ममता सोनी तृतीय आबिदा खोखर दीपिका प्रजापत, काव्य पाठ में प्रथम मंजू पारीक, द्वितीय माया शर्मा तृतीय पूजा शर्मा, एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पूजा मीणा, द्वितीय सोनू पारीक तृतीय स्थान पर नेहा प्रजापत रही। सप्ताह के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तु निर्माण, सलाद सज्जा, नारा लेखन, पोस्टर, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह गायन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।