पंचायत समिति की बैठक आज
रतनगढ़. पंचायतसमिति की साधारण सभा मंगलवार सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। बैठक में नरेगा, ग्रामीण विकास योजना प्लान अनुमोदन 2015-16, पंचायतराज सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श योजनाओं का वार्षिक प्लान अनुमोदन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी-बिजली सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।