- Hindi News
- प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों को अलग भवन में संचालित करने की मांग
प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों को अलग भवन में संचालित करने की मांग
गांवभींचरी के आजाद नवयुवक मंडल ने डीईओ (मा.) को ज्ञापन प्रेषित कर गांव में संचालित राजकीय प्राथमिक स्कूल को अलग भवन में संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 16 अगस्त को प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक स्कूल के साथ मर्ज कर दिया, लेकिन स्कूल में पर्याप्त कक्षाकक्ष एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को घर से एक किमी दूर चलकर जाना पड़ता है एवं रास्ते में तालाब बना हुआ है तथा सही रास्ता भी नहीं है। इस संबंध में पूर्व में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों के पद स्वीकृत नहीं है तथा 96 विद्यार्थी पढ़ते है। स्कूल में प्रतिनियुक्त अध्यापकों की नियुक्ति रद्द कर उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ सकता है। ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष परमेश्वरलाल, हरिराम, तेजाराम, पूनमसिंह, भागीरथराम, विकास, मगाराम, अर्जुनलाल, ओमप्रकाश शर्मा, सुनीलकुमार, धर्मपाल, अमितकुमार सहित कई लोगों के हस्ताक्षर है। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा, एसडीएम एवं बीईईओ को भी प्रेषित की गई है।