84 प्रकरणों का निबटारा
रतनगढ़. राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार एक से छह दिसंबर तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल सहित कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत की न्यायिक बैंच में न्यायाधीश पुरुषोत्तमलाल सैनी, एडवोकेट महावीरसिंह राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने सहयोग प्रदान किया। उक्त नेशनल लोक अदालत में 289 प्रकरणों को निस्तारण के लिए रखा गया, जिनमें से 84 प्रकरणों का निस्तारण राजीनामा, लोक अदालत की भावना से किया गया एवं बैंकों से संबंधित प्रीलिटीगेसन के 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।