आठ स्वर्ण अन्य 21 पदक जीते
मोहताकॉलेज में गुरुवार को हुए अभिनंदन कार्यक्रम में एथलीटों का अभिनंदन किया गया। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर की ओर से 11 वीं अंतर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज के एथलीटों ने आठ स्वर्ण पदक सहित कुल 21 पदक जीते हैं।
प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़ ने बताया कि राकेश कुमार स्वामी ने 1500 मीटर दौड़, राहुल कुमार ने हेमर थ्रो, शंकरलाल स्वामी ने 1000 मीटर दौड़, सुशीला कुमारी ने डिस्कस थ्रो तथा मनिका कुमारी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीते हैं। अभिषेक कालरा ने 400 मीटर बाधा दौड़, आजादसिंह ने हेमर थ्रो, रोहताष कुमार ने हाफ मैराथन तथा शंकर स्वामी ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए हैं। इससे पूर्व क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने लगातार दूसरी बार चैंपियनशीप प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कॉलेज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में खेलकूद विभाग के निदेशक ओपी शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. राजवीरसिंह, प्रो. एसएन शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष विजय पूनिया ने खिलाड़ियों को मेडल माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। निदेशक शर्मा ने बताया कि इस सत्र में कॉलेज के एथलीटों ने प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज का एथलेटिक्स दल विश्वविद्यालय में उपविजेता भी रहा है। प्राचार्य ने खिलाड़ियों सहित खेल विभाग के निदेशक ओपी शर्मा का अभिनंदन किया। कोच जसवंत पूनिया के सहयोग के लिए आभार जताया।
चयनितछात्राओं को किया पुरस्कृत
पड़िहारा|माध्यमिकशिक्षाबोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से आयोजित ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर चयनित हुई राउमावि लोहा की तीन छात्राओं को स्कूल ने गुरुवार को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य कुलदीप व्यास ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित समस्त शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने वाले ग्रामीण क्षेत्र के इस स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड की पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रतनगढ़ में हुई ब्लाॅक स्तर की प्रतियोगिता में लोहा की पूजा कड़वासरा एकलगीत में प्रथम, पूजा सुथार ने आशुभाषण एवं डिम्पल ने प्रश्न प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में विनोद कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। जनवरी माह में चूरू में होने वा