यादे शक्ति मां की जयंती मनाई
चूरू | यादेशक्ति सेना चूरू इकाई की तरफ से बुधवार को प्रजापत समाज की आराध्य यादे शक्ति मां की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय पर प्रजापति अतिथि भवन में प्रजापत महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र तूनवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालराम बबेरवाल थे। विशिष्ट अतिथि सहायक कोषाधिकारी दयाचंद प्रजापत, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, बूंटिया सरपंच सुरजाराम प्रजापत, बंशीलाल ने समाज के उत्थान को लेकर एकजुट प्रयास किए जाने पर बल दिया। सेना के जिलाध्यक्ष गोपीचंद नोखवाल ने आभार व्यक्त किया।
रतनगढ़| सम्मानसे प्रतिभा में निखार आता है और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देना आज की महत्ती आवश्यकता है। ये विचार पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने बुधवार को प्रजापति भवन में मां श्रीयादे की जयंती समारोह में व्यक्त किए।
इस दौरान भारत राष्ट्र संघ द्वारा 26 जनवरी को दिल्ली में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौटी भारती बारवाल का स्वागत किया गया। गायक एसपी वर्मा एवं संस्थान संरक्षक लालचंद माराेठिया ने गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रजापति समाज सेवा संस्थान के निदेशक मारोठिया ने 11 हजार एवं अध्यक्ष हनुमानप्रसाद बारवाल ने 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता महिला प्रकोष्ठ को दी। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू बारवाल ने आभार जताया। इस मौके पर उषादेवी सिरस्वा, शारदादेवी बबेरवाल, भगवतीदेवी मारोठिया, सरोजदेवी लुहानीवाल, इंद्रादेवी बासनीवाल आदि उपस्थित थे।
रतनगढ़.बारवाल का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष।
चूरू. प्रजापति अतिथि भवन में यादे जयंती को लेकर पुष्प अर्पित करते समाज के लोग।