पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रा को दिलाएंगे इंसाफ : टाक

छात्रा को दिलाएंगे इंसाफ : टाक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदरसाबोर्ड की चेयरमैन मेहरूनिशा टाक ने बुधवार को राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचकर सरदारशहर तहसील के गांव नाहरसरा में कुकर्म की शिकार हुई छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली समाज के लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान टाक ने कहा कि छात्रा को अच्छे से अच्छा ईलाज हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। सीएम वसुंधरा राजे चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के निर्देश पर छात्रा के स्वास्थ्य मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली तथा उन्हें इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। छात्रा बहुत डरी सहमी हुई है ऐसे में परिजनों के साथ ही डॉक्टरों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मामले को लेकर प्रशासन पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने छात्रा से भी बात की। कार्यवाहक पीएमओ डॉॅ. एफएच गौरी ने छात्रा के स्वास्थ उपचार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, हरिराम चोपड़ा, इमरान खोखर, सलीज जेनाण आदि उपस्थित थे।

रतनगढ़ | मदरसाके विद्यार्थी अंग्रेजी में कमजोर दिखाई दिए। वहीं गणित हिंदी में अव्वल रहे। चेयरमैन तेलियान मदरसा में छात्राओं से रूबरू हुई, तब यह स्थिति सामने आई। टाक ने मदरसा की कक्षा चार के छात्र से जब पैन की स्पेलिंग पूछी, तो वह बता नहीं पाया। वहीं हिंदी और गणित विषय में विद्यार्थियों ने बोर्ड पर सवाल करके फराटेदार हिंदी पढ़कर सुना दी। टाक ने मदरसा प्रशासन से अंग्रेजी में ज्यादा मेहनत करवाने पर बल दिया। टाक का रतनगढ़ पहंुचने पर गोशाला के पास लालमोहम्मद काजी, मोहम्मद सलीम, गुलाम फारूक, सब्बीर अहमद, मुस्ताक अली, अलियास चेजारा, आसिफ, असलम ने स्वागत किया। वहीं मदरसे में पूर्व पार्षद मंजूर अहमद, लालमोहम्मद कायमखानी, अलिबक्श निर्वाण, हुसैन गौरी आदि ने स्वागत किया।

मदरसापैराटीचर्स संघ ने दिया ज्ञापन : चेयरमैनको मदरसा पैराटीचर्स संघ ने ज्ञापन देकर समस्या समाधान ंकी मांग की है। संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मदरसों के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए, छठे चरण के मदरसा पैराटीचर्स का मानदेय उनके खाते में आए तथा उसे बढ़ाया जाए, कंप्यूटर पैराटीचर्स की भर्ती करने सहित कई मांगों का उल्लेख किया है।

टाक ने बताया कि मदरसा शिक्षा के लिए शीघ्र ही एक्ट बनाया जाएगा, ताकि मदरसा प्रशासन सरकार के बीच दूरिया समाप्त हो। मदरसाओं में भौतिक संसाधन का अभाव है, जिसके चलते विद्यार्थियों को पतली दरियों पर बैठना पड़ रहा है। मई तक जो मदरसे अव्वल तालिम दे रहे हैं, उन मदरसों को चिन्हित करके भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे बीकानेर संभाग तथा सीकर, झुंझुनूं के मदरसों का दौरा कर चुकी है और जो समस्याएं सामने आई है, उन्हें चिन्हित किया गया है।

समाज के लोगों ने की सहायता की मांग

छात्राके परिवार को सहायता की बात पर टाक ने मौके पर ही प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से बात की। बाद में एडीएम राजपालसिंह को भी इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजने सात दिनों में कार्रवाई पूरी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों को उिचत सहायता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने अब तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किए जाने भर्ती करने के दूसरे दिन ही बालिका को डिस्चार्ज करने पर रोष व्यक्त किया। टाक ने कहा कि इस संबंध में एसपी से बात की है तथा उन्होंने दो दिन में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। अगर दो दिन में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी डॉक्टर ने ईलाज में कोताही बरती है, तो इस संबंध में चिकित्सा मंत्री को अवगत करवाया जाएगा।

चूरू. अस्पताल में समाज के लोगों से चर्चा करती टाक।

खबरें और भी हैं...