मंच पर थिरकी छात्राएं
रतनगढ़ | लोहियागर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण बुधवार को मनाया गया। जालान कॉलेज के प्राचार्य बीएम सचदेवा ने कहा कि साहित्य एवं नियमित अध्ययन को अपनाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा सफलताओं के लिए इंटरनेट का सही प्रयोग अावश्यक है।
शिक्षाविद चंपालाल उपाध्याय ने कॉलेज की स्थापना से जुड़े प्रसंग बताए। उपाचार्य डा. शशि इंदुलिया ने कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कॉलेज में संचालित युवा विकास केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ, विकास समिति, छात्रा संघ के कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। इस दौरान छात्रा निकिता सोनी, मोनिका सोनी, प्रांतिका सोनी, निकिता चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिथियों ने मेधावी छात्रा सुनिता, पूजा मारू, माधुरी, सपना शर्मा, डिंपल शर्मा, माया शर्मा, पूजा कंवर, चयनिका शर्मा, ममता गोदारा सहित कई प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश लोहिया उपस्थित थे। प्रो. कल्पना राठौड़ ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर अमीचंद आिद मौजूद थे।
रतनगढ़. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।