पडि़हारा-मेगा हाइवे पर दो हादसों में 5 जने घायल
पड़िहाराके पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से कार चालक सहित उसमें सवार पति-प|ी घायल हो गए। कार में सवार दंपति पड़िहारा में परिवार में हुई गमी में शामिल होने के लिए रहे थे। पुलिस के अनुसार कार चालक गिरधारी पुत्र रामनिवास जांगिड़ ने पर्चा बयान दिया के सुरेश पुत्र रामकुमार सोनी निवासी खियाला, मंगलवार को प|ी सारिका के साथ उसकी कार में सवार होकर पड़िहारा रहा था। रणधीरसर फाटक के पास एक ट्रक के चालक ने उसकी कार के टक्कर मार दी, जिससे वे तीनों घायल हो गए। सुरेश को बीकानेर रैफर कर दिया गया।
दो ट्रक भिड़े |मेगा हाईवे पर दो ट्रकों की हुई भिड़ंत में दो जने घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चलते मेगा हाईवे पर रामशरणम आश्रम के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रक में सवार बुद्धाराम (65) गौरीशंकर (30) निवासी बीदासर घायल हो गए।
रतनगढ़. अस्पताल में भर्ती घायल।