बैठक के लिए प्रभारी नियुक्त
रतनगढ़ | जिलाकांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस की होने वाली बैठक के लिए प्रभारियों की नियुक्त की है। नियुक्त जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने की है। प्रभारी महामंत्री कल्याणसिंह शेखावत ने बताया कि सादुलपुर ताराचंद कस्वा, तारानगर रामेश्वर प्रजापति, चूरू सुरेंद्रसिंह राठौड़, सरदारशहर नरेंद्र सैनी, रतनगढ़ राधेश्याम अग्रवाल सुजानगढ़ ब्लॉक के लिए रमेशचंद्र इंदौरिया को प्रभारी मनोनीत किया गया है।