संघर्ष के लिए तैयार रहें : जादौन
राजकीयअस्पताल के सभागार में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन तहसील शाखा की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष श्यामसिंह जादौन ने विजेंद्रसिंह शेखावत को संभागीय उपाध्यक्ष सुमेर सिहाग को जिला समन्व्यक मनोनीत किया।
इस दौरान शेखावत ने नर्सेज को संगठन द्वारा दिलवाए गए भत्ते एवं अन्य परिलाभों की जानकारी देते हुए सातवें वेतन आयोग के संबंध में बताया। उन्होंने कर्मचारी हितों पर होने वाले कुठाराघात के खिलाफ होने वाले संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। चूरू अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक हरिबाबू मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डाॅ. कुलदीपसिंह महरोक, मुकेशकुमार, एडपोस्ट डिसपेंसरी लाेहा शिशुपाल पूनिया, सीएचसी बीदासर बस्तीराम यादव, सांडवा मनमोहन तिवाड़ी, सरदारशहर बीरबलराम, नर्सिंग कर्मचारी हरीश भुटियानी, राजेश धायल, प्रकाशवीर स्वामी, सत्यवीर, राहुल शर्मा, सुरेंद्रकुमार, पदमा, पीजी कृष्णा, बबीता मीणा, प्रभा वर्मा, गीतिका कुमावत सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन गौरीशंकर सैनी ने किया।
रतनगढ़. राजकीय अस्पताल के सभागार में हुई राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कर्मचारी।