चौपाल में दी बैंक योजनाओं की जानकारी
रतनगढ़ | बड़ौदाराजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा मंगलवार को वर्कशॉप चौपाल कार्यक्रम कर बैंक योजनाओं की जानकारी दी। बैंक द्वारा आईटीआई में वर्कशॉप, वार्ड सात आठ के लिए प्रकाश पाठशाला में चौपाल कार्यक्रम रखा गया। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश सोनी परामर्श दाता डीडी अग्रवाल ने भारत सरकार के स्किल डवलपमेंट प्राेग्राम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमजेडीवाई, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।