जांगिड़ दंपती को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़ | जांगिड़समाज की ओर से जांगिड़ भवन में शोकसभा हुई। इस दौरान गत दिनों सड़क दुर्घटना में मृतक पूर्व प्राचार्य आईआर जांगिड़ उनकी प|ी विमलादेवी को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि जांगिड़ प्रतिभा के धनी थे। इस मौके पर गिरधारीलाल, मनोहरलाल, सीताराम, धनराज, गोरधन, सुभाषचंद्र, बनवारीलाल, मनफूल, मेघराज, सुरेंद्र, कनक, हीरालाल, मुकेश, माणकचंद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।