पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले भर में हुए विरोध प्रदर्शन, दिए ज्ञापन

जिले भर में हुए विरोध-प्रदर्शन, दिए ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ | खालीपदों के चलते अस्पताल रैफरल केंद्र बनकर रह गया है। यहां आने वाले रोगियों को रैफर कर दिया जाता है। ये विचार युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन सीलू ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय के आगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री राठौड़ का गृह जिला एवं खान, वन पर्यावरण राज्य मंत्री रिणवा के गृह क्षेत्र के अस्पताल की हालत काफी खराब है, जिससे लोग परेशान है। कार्यकर्ताओं को युवक कांग्रेस के नेता सुरेंद्रसिंह गोलसर, निखिल इंदौरिया, नगर अध्यक्ष प्रवेश जोशी, देवीसिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। मंगलवार की दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे।

एसडीएम की अनुपस्थिति में रीडर कन्हैयालाल स्वामी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अस्पताल में आधे से अधिक पद खाली है। निशुल्क दवा वितरण में अधिकतर दवाइयां बंद कर दी गई है, 108 एम्बुलैंस सेवा हर वक्त खराब रहती है, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और वार्ड में बदबू से लोग परेशान है। अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर के अभाव में बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ज्ञापन पर सरदारशहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज सिद्ध, बालचंद खीचड़, सूरज शर्मा, संदीपसिंह, नितेश राठौड़, चंद्रप्रकाश, बिलाल चेजारा, फारूक तगाला, हेमराज शर्मा, धर्मेंद्र जांगिड़, सचिन पारीक, मुबारिक खां सहित कई कार्यकर्ता के हस्ताक्षर हैं।

खालीपदों पर एक नजर

खालीपदों के चलते अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है तथा आम जनता परेशान हैं। वरिष्ठ विशेषज्ञ का एक, कनिष्ठ विशेषज्ञ छह, चिकित्साधिकारी छह, नर्सिंग अधिक ग्रेड प्रथम की दो, द्वितीय की तीन, नर्स प्रथम की छह, नर्स द्वितीय की 19, वरिष्ठ लैब टेक्निशियन प्रथम की एक, दंत तकनीशियन के एक पद खाली है। वहीं ट्रोमा सेंटर भी खाली पदों के चलते शुरू नहीं हो पाया है।

वैट कम करने की मांग

सुजानगढ़.किराणा एवंं खाद्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुुख्यंत्री के नाम मंगलवार को एसडीएम अजय आर्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजस्थान सरकार द्वारा किराणा एवं खाद्य पदार्थों पर वैट बढ़ाने का विरोध किया गया है। सरकार द्वारा टैक्स बढ़ाकर व्यापारियों एवं ग्राहकों को दिए गए अतिरिक्त भार पर आक्रोश जताया। ज्ञापन में सरकार से टैक्स नहीं बढ़ाकर व्यापारियों को अन्य सुविधाएं देने की मांग की, जिससे व्यापारी अपने व्यापार बढ़ा सके जिससे ग्राहक को फायदा मिल सके। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष खुशीराम चांदरा, मंत्री सुरेश अरोड़ा कोषाध्यक्ष दिनेश पंसारी आदि शामिल थे।

रतनगढ़. उपखंड कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता।

चूरू. कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन करते राजगढ़ से आए लोग।

चूरू. एएसपी को ज्ञापन देते दलित वर्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारी।

चूरू. बीकानेर एसपी को ज्ञापन देता ट्रासपोर्ट यूनियन का प्रतिनिधिमंडल।

सरदारशहर तहसील के गांव में नाहरसरा की राउप्रावि की एक तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ कुकर्म करने के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजगढ़ विधायक मनोज न्यांगली, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, दलित वर्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारी समाज के लोगों ने एएसपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर सरकारी शिक्षक द्वारा की गई घिनौनी हरकत की निंदा की। ज्ञापन में लिखा गया कि उक्त मामले में अभी तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे महिला वर्ग समाज के लोगों में आक्रोश है। छात्रा को राजकीय डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तो डॉक्टर सुशीला नेहरा ने समुचित उपचार किए बिना उसे डिस्चार्ज कर दिया और परिजनों को धमकाया भी। ज्ञापन के जरिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपी को गिरफ्तार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। दलित वर्ग संघर्ष समिति के सह संयोजक सोहनलाल मेघवाल सहित कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, हरिराम चोपड़ा, दुलीचंद बरोड़, अजीत मेहरा, सुरेंद्र सिंघल, बसपा के जिलाध्यक्ष दईराम, सुखाराम कड़ेल, मुकेश कल्ला सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...