पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी के 17 मामले पकड़े जुर्माना लगाया

बिजली चोरी के 17 मामले पकड़े जुर्माना लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी. विद्युतनिगम के उड़नदस्ते ने सोमवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ 17 मामले बनाए हैं। इन पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने वालों के खिलाफ विद्युत निगम थाना में मामले दर्ज कराए जाएंगे। उड़नदस्ता टीम प्रभारी जेईएन विकास बिश्नोई ने बताया कि विजलेंस टीम ने गांव 3 केडी, सखी, 8 एसकेएम आबादी के अलावा 2 केएम ढाणियों में विद्युत लाइन से कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि इनमें मीटरधारी उपभोक्ता भी शामिल है। बिश्नोई ने बताया कि चोरी करने वालों पर करीब ढाई लाख का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने वालों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए जाएंगे। बिश्नोई ने बताया कि पुराने बकायादारों से भी वसूली की जा रही है। वहीं बकाया राशि नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम कार्रवाई जारी रखेगी। बिजली चोरी के मामले पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया है। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी को लेकर सूचना देने वाले नागरिकों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।