पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसद विभाग ने छापा मारकर खोखे से 61 सिलेंडर बरामद किए

रसद विभाग ने छापा मारकर खोखे से 61 सिलेंडर बरामद किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावलामंडी| रसदविभाग ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को बाजार में एक दुकान पर छापा मारकर 61 सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें 30 सिलेंडर रसोई गैस से भरे हुए हैं। धानमंडी के सामने गुरुद्वारा के समीप खोखे में रखे 61 सिलेंडर मिलने की खबर फैलते ही गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया।

विभाग के ईआई देवेंद्र आसेरी पुलिस को साथ लेकर खोखा में छापा मारकर दिन में करीब सवा 12 बजे 61 सिलेंडर के अलावा रिफिलिंग करने की बिजली की मोटर मशीन के साथ हाथ से रिफिलिंग करने की बांसुरी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि जब्त किए सिलेंडरों में 30 भारत रसोई गैस से भरे हैं तथा सभी पर सील लगी हुई हैं। वहीं इंडेन के 6 सिलेंडर मिले हैं। इनमें एक से दो किलो रसोई गैस भरी हुई है। ईआई ने बताया कि कमर्शियल भारत गैस के 6 सिलेंडर मिले हैं। इनमें भी एक से दो किलो प्रत्येक सिलेंडर में गैस पडी़ है। 5 केजी वजन का एक सिलेंडर भी जब्त किया गया है। भारत रसोई गैस के 17 खाली सिलेंडर मिले हैं। जिनमें एक से दो किलो गैस है। उन्होंने बताया कि विभाग के शिकायत मिली है कि रावलामंडी के गुरुद्वारा के समीप एक दुकान में रसोई कमर्शियल गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार काफी समय से हो रहा है।