- Hindi News
- ग्रामीण खेल एवं संगीत प्रतियोगिता का उद्घाटन
ग्रामीण खेल एवं संगीत प्रतियोगिता का उद्घाटन
रावलामंडी. खेलसंगीत की ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण किसान क्लब खेल एवं संगीत अवार्ड 2015 का उद्घाटन गुरुवार को अरोड़वंश धर्मशाला में अतिथियों ने किया। क्लब के विजय खीचड़ कोडीबंद, प्रभारी महिराम सुथार ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट संगीत तथा नृत्य की 9 दिवसीय ओपन प्रतियोगिता में घड़साना तहसील की प्रतिभाएं भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में दबी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष लालचंद भादू, श्रीयादे सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष प्रजापत, रामदेव अग्रवाल, सुमेश बिश्नोई सहित पहुंचे अतिथियों ने रिबन काटकर किया।
रावलामंडी. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।