7 केएनडी मिनी बैंक के ताले नहीं खुले
रावलामंडी| लाखोंरूपये गबन की आंशका को लेकर 7 केएनडी मिनी बैंक पर लगे ताले सोमवार को चौथे दिन भी नहीं खुले। इस बीच खाताधारक ग्रामीण अपनी बैंक पासबुक लेकर रावलामंडी के सहकारी बैंक में पहुंचने लगे। उधर मामले को लेकर बैंक प्रबंधन हेड आफिस से कोई जांच अधिकारी नहीं आया है। मामले की गंभीरता को लेकर स्थानीय सहकारी बैंक मैनेजर रामकेश मीणा ने हैड आफिस को पत्र देकर सूचना भिजवा दी है। सोमवार को मामले की भनक मिलते ही 7 केएनडी ग्राम सेवा सहकारी समिति के मिनी बैंक के आगे लोग जमा होने लगे। रावलामंडी सहकारी बैंक में अपने खाते की जानकारी लेने आए कई ग्रामीणों ने बताया कि सहकारी बैंक के खाता में उनके नाम बड़ी राशि लेना दिखा रखा है। जबकि उनकी पासबुक में ऐसा काई दर्ज नहीं है।