अलम का जुलूस निकाला आज निकलेंगे ताजिए
मोहर्रमकमेटी रावतभाटा की ओर से अलम का जुलूस गुरुवार को निकाला गया। सदर इसरार खान ने बताया कि जुलूस इमामबाड़े से प्रारंभ होकर कोटा बेरियर होता हुआ हाटचौक पहुंचा, जहां से इमामबाड़ा पहुंचा।
सदर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जौहर की नमाज के बाद ताजिए निकाले जाएंगे, जो इमामबाड़े से कोटा बेरियर होते हुए रात 11 बजे मस्जिद पहुंचेंगे। उधर, करबला चौक कोटा बेरियर कमेटी की ओर से कोटा बेरियर पर आका हुसैन की शान में शहादतनामा एवं कव्वाली का आयोजन हुआ। इंदौर से आफताब कादरी, रामपुरा जेएमबी ग्रुप ने हम गुलाम-ए-मुस्तफा हैं, मेरी नस-नस बोले या हुसैन, अल्लाह की रजा है मोहब्बत हुसैन, नाना भी बेमिसाल, नवासा भी बेमिसाल कव्वाली प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अंजुमन कमेटी सदर बाबूखां, डॉक्टर जीजे परमार, पार्षद धर्मेंद्र तिल्लानी, मोहम्मद हुसैन, अकील खान, गुलजारभाई, इस्हाकभाई, जुग्गा, इसरारभाई, रजाकभाई मौजूद थे।
हुसैनीकमेटी का लंगर हाटचौक में कल
हुसैनीलंगर कमेटी रावतभाटा की ओर से 13 दिसंबर को सुबह 8 बजे इमामबाड़ा एवं शाम 5 बजे से हाटचौक में लंगर होगा। यह जानकारी लंगर कमेटी के सदर अब्दुल मुस्तकीम भाटी, आबिद शेख ने दी।