ऊर्जा बचत की दी जानकारी
रावतभाटा| परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में भारी पानी संयंत्र के अधिकारियों की आेर से ऊर्जा संरक्षण पर स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई। प्रिंसिपल दिलीपसिंह ने बताया कि कक्षा 9, 10वीं के स्टूडेंट्स को ऊर्जा संरक्षण की जानकारी भारी पानी संयंत्र के एमएल परिहार, सोमवीरसिंह ने दी। उन्होंने ऊर्जा बचत के बारे में बताया। प्रिंसिपल दिलीपसिंह ने कहा कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा उत्पादन है। हमें इसके लिए जागरूक रहना होगा। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जेसी शर्मा भी मौजूद थे।