पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में 950 का नामांकन

भामाशाह शिविर में 950 का नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ की कुंडाल की खातीखेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भामाशाह शिविर में 950 लोगों ने भामाशाह कार्ड के लिए नामांकन दर्ज कराया है।

विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि शिविर के दौरान 950 भामाशाह का नामांकन, एक हजार आधार कार्ड का नामांकन, 400 लाेगों का बैंक खाता खुलवाया। वहीं विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि भामाशाह नामांकन शिविर शुक्रवार से एकलिंगपुरा राजीव गांधी सेवा केंद्र पर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लगाया जाएगा। 12 दिसंबर को एकलिंगपुरा, 13 को मोहना, विजयपुर, 14 को खातीखेड़ा बाड़िया, रूपपुरा गांवाें के लोगों का पंजीयन किया जाएगा।