दिव्य सत्संग में झूमे श्रद्धालु
रावतभाटा| अणुप्रतापन्यू कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अार्ट ऑफ लिविंग के दिव्य सत्संग में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। गुजरात सूरत के दीपक पटेल और अन्य गायकों ने भजन आेम नम: शिवाय, राधे-राधे, हाथी-घोड़ा पालकी, मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी। रात 10 बजे तक चले इस सत्संग में जीवन जीने की कला के बारे में जानकारी दी गई।