पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इमरजेंसी की तैयारी बैठक

इमरजेंसी की तैयारी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। भारी पानी संयंत्र की ओर से बाह्य आपातकालीन अभ्यास इस माह के अंत तक होने की संभावना है। इसकी तैयारी बैठक शुक्रवार को भारी पानी संयंत्र विश्रामगृह सभागार में सुबह 11 बजे होगी। अध्यक्षता कोटा संभागीय आयुक्त ओंकारसिंह करेंगे। भारी पानी संयंत्र के महाप्रबंधक वीपी नेमा ने बताया कि बैठक में बाह्य आपातकालीन अभ्यास की तारीख की घोषणा की जाएगी। बैठक में कोटा आईजी, कोटा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर के कलेक्टर, एसपी और परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।