आरक्षण की लॉटरी आज
रावतभाटा।अगले माह प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों में किस पद पर किस वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा, इसका फैसला 12, 15 16 दिसंबर को होगा। चित्तौड़गढ़ जिले के सभी 11 प्रधान, 25 जिला परिषद और 173 पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण की गोटियां शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर ही निकलेगी। जिला निर्वाचन विभाग ने लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित कर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रधान, जिला परिषद और पंस सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी शुक्रवार दोपहर एक बजे ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार में निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव 2015 में आरक्षण की कार्रवाई के लिए लॉटरी निकाले जाने के लिए जनप्रतिनिधियों संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिले में 290 ग्राम पंचायतों 3040 वार्डों के आरक्षण के लिए भी लॉटरी 15 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर ही निकाली जाएगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. रौनक बैरागी ने बताया कि सरपंच वार्डपंचों के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
आजदोपहर एक बजे निकलेगी लॉटरी
जिलेके 11 प्रधान, 25 जिला परिषद सदस्य 173 पंस सदस्यों के लिए लॉटरी ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार में निकलेगी।
सभीकी लॉटरी जिला मुख्यालय पर ही
पहलेसरकार ने सरपंच वार्डपंच की लॉटरी संबंधित उपखंड मुख्यालय पर निकालने के निर्देश दिए थे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थी, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं होने या होने पर तत्काल समाधान करने मशीनरीज की उपलब्धता के कारण अब इन पदों की लॉटरी भी जिला मुख्यालय पर निकालने के निर्देश दिए गए। इनमें संबंधित उपखंडस्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।