पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसूली अभियान जारी काटे विद्युत कनेक्शन

वसूली अभियान जारी काटे विद्युत कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा।अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए अभियान चला रखा है। अभियंता चेतन शर्मा ने बताया कि वसूली के लिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर वसूली की जा रही है। जो उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करा रहे हैं, उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 18 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें 1018 उपभोक्ताओं में एक हजार रुपए से कम राशि 7.33 लाख,981 उपभोक्ताओं में एक हजार से अधिक राशि 21.09 लाख और 5 हजार से अधिक बकाया राशि वाले 2985 उपभोक्ताओं में 1 करोड़ 79 लाख 10 हजार की राशि बकाया है।