खाद की आपूर्ति कराने की मांग
रावतभाटा| भाजपाकिसान मोर्चा ने विधायक से क्षेत्र में यूरिया खाद की आपूर्ति कराने की मांग की है।
उपाध्यक्ष कैलाश जाट ने बताया कि यूरिया खाद की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को अन्य स्थानों से महंगी दराें पर यूरिया लेना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर 350 से 400 रुपए प्रति कट्टा खाद लेना पड़ रहा है। समय पर खाद नहीं डाला तो फसलें चौपट हो जाएंगी।