पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में एईसीएस स्कूल नंबर 3 रहा तृतीय

वॉलीबॉल में एईसीएस स्कूल नंबर 3 रहा तृतीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 के 10 स्टूडेंट्स तृतीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल दिलीपसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 वर्ष के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें एईसीएस स्कूलों की 19 टीमों ने हिस्सा लिया।

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 के स्टूडेंट्स ने क्वार्टर फाइनल में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 मुंबई को 2-0 से हराया। अंत में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 को 2-0 से परास्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिमांशु सूर्यवंशी को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। खिलाड़ियों में अभिषेककुमार, अमरकुमार, कुशांकसिंह, कार्तिक मेहता, चेतन सूर्या, सुमित, जगजीतसिंह, देवेश नरवाल शामिल थे।

पीईटी डॉक्टर एएच खान के नेतृत्व में सभी का प्रशिक्षण हुआ। प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को खेल भावना बनाए रखने को कहा। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक परिश्रम करने की सलाह दी। सभी प्रतिभागियों को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।

रावतभाटा। ऑलइंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 के स्टूडेंट्स तृतीय रहे। विजेता टीम प्रिंसिपल एवं शिक्षकों के साथ।