- Hindi News
- नालियाें की समस्या से परेशान हैं बस्तीवासी
नालियाें की समस्या से परेशान हैं बस्तीवासी
चिंता सभी कर रहे थे, समाधान किसी के पास नहीं
शहरके वार्ड 23 के मानव मंदिर के पीछे नालियों की सफाई की चिंता सभी कर रहे थे, लेकिन समाधान किसी के पास नहीं था। कोई कह रहा था कि पाइप डाल दिया जाए, तो कोई कह रहा था कि मकान तोड़कर नाली का रास्ता बनाया जाए। मकान तोड़ने के लिए कोई तैयार नहीं था। पाइप डालने के लिए गली में घुसने की जगह ही नहीं थी।
सीवरेजलाइन आधी-अधूरी
यहांपर वार्ड 23 में कुछ जगह पर सीवरेज लाइन डली है, लेकिन ना तो यह शुरू हुई है और ना ही किसी के घर के पास से जुड़ी हुई है। एेसे में सीवरेज लाइन पर खर्च हुई राशि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वार्ड23 में पानी की भी किल्लत
नगरपालिकाके वार्ड 23 में पानी की किल्लत है। पब्लिक स्टैंड लगे हैं, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है। नई पाइप लाइन बिछी है, लेकिन टंकी से जुड़ी नहीं है। चेयरमैन ने नए पब्लिक स्टैंड लगाने के निर्देश दिए, लेकिन पानी कैसे आएगा, यह बड़ा सवाल है।
समस्याओंको तो देखेंगे, लेकिन नियमित सफाई तो हो
वार्ड23 में दौरे के दौरान चेयरमैन और पार्षदों को साफ नजर आया कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है। कई घरों के बाहर कचरे का ढेर लगा था तो कई घरों में शिकायत थी कि कचरा ले जाने वाले घरों तक आते ही नहीं हैं। कुछ घरों तक जाते हैं और कुछ छोड़ देेते हैं। इस पर चेयरमैन ने मौके पर ही जमादार कस्तूरचंद को निर्देश दिए कि समस्याओं को तो हम देख लेंगे, लेकिन नियमित सफाई तो हो, चेयरमैन ने कहा कि अगले 7 दिन में वह फिर दौरा करेंगे और सफाई व्यवस्था देखेंगे।
हरवार्ड में 5-5 काम प्रमुखता से लेंगे
चेयरमैनबंशीलाल का कहना है कि वार्डों में समस्याएं खूब हैं। बीआरजीएफ की राशि का उपयोग कर हर वार्ड में 5-5 काम प्रमुखता से लेंगे, जिसमें पानी, सफाई, नालियां, सीमेंट रोड, रोडलाइट प्रमुख हैं।
रावतभाटा। शहरके वार्ड 23 में टूटी नालियों का अवलोकन करते चेयरमैन और पार्षद।