नयाबाजार में सफाई अभियान आज
रावतभाटा। नगरपालिकारावतभाटा की और से शहर में स्वच्छ भारत सप्ताह में रविवार को नयाबाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। पालिका ईओ जेपी शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह में रविवार को सिनेमा चौराहा, थाना चौराहा, नयाबाजार क्षेत्र के घर, घर कचरा संग्रहण एवं मकानों, दुकानों में कचरा पात्र रखने का आग्रह किया जाएगा। कचरा पात्र रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।