पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक जनवरी को 18 साल के होने वाले भी जुड़वा सकते हैं नाम

एक जनवरी को 18 साल के होने वाले भी जुड़वा सकते हैं नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडक्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को नगरपालिका सभागार में शनिवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए मुख्य प्रशिक्षक सत्तोलाल गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की जानकारी दी गई।

इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। इसमें दावा, आपत्तियां प्रारूप 6,7,8,9 में प्राप्त करने की जानकारी दी गई। यह अभियान अलग अलग चरणों में चलेगा।

पहला चरण 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। 21 को आवेदन तहसील में जमा होंगे। जिनकी सुनवाई 22 को तहसील कार्यालय पर होगी। प्रशिक्षण में दीपकमेंगी, महेंद्र सोलंकी मौजूद थे। प्रशिक्षण में मतदान केंद्र संख्या 193 से 287 के बीएलओ ने भाग लिया।

यहदी जानकारी

मतदातासे प्रपत्र पूर्ण रूप से भराए। जिसमें आवेदक का नाम, जन्मतिथि रिकार्ड के अनुसार, घोषणा पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लेने के लिए कहा।

आवेदनभरवाने की जानकारी दी

रावतभसाटाउपखंड क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने के लिए प्रारूप 6, आपत्ति के लिए प्रारूप 7, संशोधन के लिए प्रारूप 8, स्थानांतरण के लिए प्रारूप 8 आवेदन भरवाने की जानकारी दी। अनाथ आश्रम में रहने वाले का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए प्रमाणपत्र अनाथ आश्रम प्रभारी से लें। एक साथ कोई व्यक्ति आवेदन फार्म लाता है तो, वहीं नहीं लिए जाए, केवल परिवार का मुखिया या परिवार का कोई सदस्य परिवार के सदस्यों के फार्म लाता है तो, वही जमा करें।

मतदातासूची त्रुटि रहित बनाएं

नायबतहसीलदार बालचंद मीणा ने कहा कि मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाए और कोई मतदाता नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे और किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज नहीं हो। बूथलेवल अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से नवीनतम जानकारी दी गई।

रावतभाटा। नगरपालिका रावतभाटा के सभागार में आयोजित पुनरीक्षण मतदाता सूची का प्रशिक्षण देते हुए।