- Hindi News
- रावतभाटा में हाइटेंशन लाइन के पास केबल डालते समय धमाका
रावतभाटा में हाइटेंशन लाइन के पास केबल डालते समय धमाका
रावतभाटा। एनटीसीगेट पर दोपहर अचानक हुए धमाके से लोग डर गए। एनटीसीगेट पर दो दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था, दुकानों के पास में बिजलीकर्मी केबल डाल रहा था कि अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के संपर्क में केबल गई और धमाका हो गया। इसके बाद बिजली गुल हो गई और कई व्यापारियों के बिजली उपकरण फुंक गए।
हालांकि इस हादसे में मौके पर मौजूद लाइनमैन और दुकान का कर्मचारी बाल,बाल बच गए। इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों को देरशाम तक भी सूचना नहीं थी। बाद में बिजली विभाग के अधिकारी चेतन शर्मा ने बताया कि केबल डालते समय हाइटेंशन लाइन की रेंज में आने से धमाका हो गया और बिजली केबल जल गई। यहां पर कई दुकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे हादसे की संभावना रहती है।
रावतभाटा। एनटीसी गेट पर हाइटेंशन लाइन के पास बिजली का तार बदलने के दौरान धमाका हो गया, जिससे कई दुकानों और घरों में बिजली के उपकरण झुलस गए और लोग डर गए। यहां पर दो दुकानों का निर्माण चल रहा था। घटनास्थल जहां धमाका हुआ।