स्वच्छ भारत सप्ताह में दी जानकारी
रावतभाटा. नगरपालिकारावतभाटा की ओर से स्वच्छ भारत सप्ताह में शनिवार को वार्ड नंबर 2 में वार्ड सभा की गई। जिसमें वार्डवासियों को वार्ड में स्वच्छता रखने, कचरा कचरापात्र में डालने के लिए प्रेरित किया गया। पालिका ईओ जेपी शर्मा, जेईएन वीएस तोमर ने स्वच्छ भारत सप्ताह के आयोजन के बारे में बताया और वार्ड को साफ सुथरा रखने के लिए कहा। शनिवार को वार्ड नंबर 2, 5 में सफाई कार्य किया गया। इसके साथ आरपीएस डेमराेड की सफाई की गई। बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया।