- Hindi News
- खाना खजाना, सलाद सजाआे प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
खाना-खजाना, सलाद सजाआे प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
रावतभाटा। श्रद्धालयजनजाति बीएड कॉलेज में 6 दिवसीय उन्मुक्त गगन शिविर का समापन खाना खजाना एवं सलाद सजाओ प्रतियोगिता से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन एजी मिर्जा, निदेशक अजहर मिर्जा मजहर मिर्जा एवं प्रिंसिपल डाॅक्टर गिरीश शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाना-खजाना एवं सलाद सजाओ प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स स्टॉल पर आकर्षक वेशभूषा में मौजूद थे। कार्यक्रम में चेयरमेन ने छात्राध्यापकों छात्राध्यापिकाएं को सृजनात्मक, मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी भविष्य में अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम रेड हाऊस, ग्रीन हाऊस, द्वितीय ब्लू हाऊस वाइट हाऊस, तृतीय येलो हाऊस रहा। संचालन बबीता सोलंकी ने किया।
खाना-खजाना एवं सलाद प्रतियोगिता के विजेता स्टूडेंट्स।