पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा

प्रतिमा स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। श्रीमुक्तेश्वर महादेवालय एनटीसी कॉलोनी में श्री महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया। इसके लिए श्री हठीले हनुमान मंदिर से कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। जो अणुकिरण, अणुप्रताप से होते हुए श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में शिवपुराण वीपी डिडवानिया और दुर्गेश डिडवानिया सिर पर धारण कर चल रहे थे। शोभायात्रा में शिव परिवार की स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं को ओंकारेश्वर से लाया गया है। शोभायात्रा में मंदिर पर स्थापित किया जाने वाला कलश भी था जिसे कोटा के रशीद और अमीन बेग ने बनाया है। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। कथा का वाचन महामंडलेश्वर स्वामी हेमा सरस्वती शाम 7.15 से रात 10 बजे तक करेंगी।