पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के विकास में अभिभावकों के साथ शिक्षकों की भूमिका अहम

बच्चों के विकास में अभिभावकों के साथ शिक्षकों की भूमिका अहम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल क्रमांक तीन के एनुवल डे पर स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारी पानी बोर्ड मुंबई के चेयरमैन,एवं सीईओ रजनीशप्रकाश ने कहा कि बच्चों के विकास में शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान परमाणु बिजली के स्थल निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग ने ऊर्जा पूर्ति के दायित्वों के अलावा सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है। जिसका प्रमुख उदाहरण परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां खेलकूद भी प्रमुख है। भारी पानी बोर्ड मुंबई के वरिष्ठ प्रबधंक प्रचालन एएन वर्मा,जीएम वीपी नेमा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्टूडेंट्स को शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए। 10वीं एवं 12 वीं में अव्वल रहे स्टूडेंट्स को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। 12वी की छात्रा सिमरन अरोरा का 92.8 प्रतिशत अंक एवं सभी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशेष सम्मान किया गया।

अतिथियों ने पाठय सहगामी कार्यक्रम खेलकूद की ट्राफी विजेताओं को प्रदान की प्रिसिंपल दिलीप सिंह ने स्वागत करते हुए स्कूल की प्रगति की जानकारी दी। पीएल शर्मा ने एनुवल रिर्पाेट पेश की। आभार प्रधानाध्यापक जेसी शर्मा ने जताया।

रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल क्रमांक तीन के एनुवल-डे पर प्रस्तुति देते स्टूडेट्स