- Hindi News
- स्कूल के वार्षिकोत्सव पर दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां
स्कूल के वार्षिकोत्सव पर दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां
रावतभाटा | सिनर्जीपब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय वनसेवा की कविता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रिंसिपल नीना भटनागर ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन से स्कूल की स्थापना और उपलब्धियों का ऑडियो विजुअल से जानकारी दी। इस दौरान गुरुवंदना, झांसी का नाटक, अंग्रेजी नाटक, विभिन्न लोकगीत, कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी और नार्थ इस्ट का बेम्बू डांस किया। विशिष्ट अतिथि भारी पानी संयंत्र के वैज्ञानिक अधिकारी ने स्टूडेंट्स को प्रमाण-पत्र दिए और स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए कार्यक्रम में एसीएफ संजय कौशिक, वन अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, अनुराग भटनागर, प्रियंका सक्सेना, संतोष सोनी, ज्योति सोनी, सुनीता कक्कड़, गुनिता, अंजना सिंह, मौजूद थे।