- Hindi News
- मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए आए 1250 से अधिक आवेदन
मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए आए 1250 से अधिक आवेदन
नगरपालिकाआम चुनाव 2014 की निर्वाचक नामावली मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने, शुद्धिकरण के लिए 1250 से अधिक आवेदन आए। रावतभाटा एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि पालिका चुनाव मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए चलाए विशेष अभियान के अंतिम दिन तक 1250 से अधिक आवेदन आए हैं।
उन्होंने बताया कि 200 आवेदन नाम हटाने, 750 से अधिक नाम जोड़ने, 300 से अधिक नाम संशोधन के आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि विवादास्पद नामों के आवेदनों का घर-घर जाकर बीएलओ सत्यापन करेंगे। प्रत्येक आवेदन की आनलाइन प्रविष्टि की जांच की जा रही है। जिसमें विधानसभा नामांकन निर्वाचन नामावली एवं नगरपालिका निर्वाचक नामावली से मिलान किया जा रहा है। प्रत्येक आवेदन पर विधानसभा, क्रम संख्या, पालिका वार्ड, भाग संख्या, पालिका क्रम संख्या अंकित की जा रही है। चुनाव शाखा प्रभारी दिलीपनिहालानी ने बताया कि आवेदनों की ऑनलाइन जांच कर मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। इसके लिए दावा आपत्तियों का निस्तारण 30 सितंबर तक कर दिया जाएगा। निवार्चक नामावलियों को ऑनलाइन शकील खां, प्रेमकंवर, सुमित्रा, दीपककुमार कर रहे हैं।
रावतभाटा। नगरपालिका की मतदाता सूचियों के लिए आए आवेदनों की एसडीएम को जानकारी देते हुए।