पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव नजदीक आने के साथ बढ़ने लगी सरगर्मी

चुनाव नजदीक आने के साथ बढ़ने लगी सरगर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाआमचुनाव 2014 जैसे, जैसे नजदीक रहा है, शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। हर कोई अपने को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करना चाह रहा है। हालत यह हो गई है कि विभिन्न माध्यमों से लोग अपने को संभावित उम्मीदवार बता रहे है।

लोगों ने वार्डो में संपर्क करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। टिकट की दौड़ में भाजपा, कांग्रेस, आपपार्टी सहित निर्दलीय भी अभी से जुट गए है और सूचियों में अपना नाम दर्ज कराने में लगे है।

टिकटके लिए कर रहे जुगाड़

रावतभाटानगरपालिका में 25 वार्ड है। हर वार्ड का अपना राजनीतिक एवं जातिगत समीकरण है। कोई इसी को आधार बनाकर तो कोई राजनीतिक पहुंच को लेकर टिकट पाने की जुगाड़ में लगा है। कई वर्तमान पार्षद अपने को दुबारा उम्मीदवार बनाने में लगे है।

अध्यक्षपद के लिए भी कई उम्मीदवार

आमचुनाव 2014 में पालिका अध्यक्ष के लिए भी कई उम्मीदवार सामने रहे है। जो अपने, अपने पक्ष के लोगों को टिकट दिलाने की जुगाड़ में है, ताकि अध्यक्ष के चुनाव में उनको वोट मिल सके तो, कई आपस में एक, दूसरे को हराने की रणनीति बनाने में भी जुटे हुए है। संभावित उम्मीदवारों ने मतदाता सूची में अंतिम समय तक नाम जुड़वाने का पूरा प्रयास किया। शहर में पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा, इसके लिए अभी शहरवासियों को इंतजार करना होगा।

रावतभाटा। नगरपालिका चेयरमैन के लिए अभी से इसके लिए लोगों ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।