- Hindi News
- मेगा लोक अदालत में 4 प्रकरणों का निस्तारण हुआ
मेगा लोक अदालत में 4 प्रकरणों का निस्तारण हुआ
रावतभाटा. जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाई गई मेगा लोक अदालत में मंगलवार को 4 प्रकरणों का आपसी समझौतों से निराकरण किया गया।
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्रकुमार मीना ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से सिविल न्यायालय में मेगा लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। जिसमें वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन, दुर्घटना संबंधी प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, बैंक वसूली, फौजदारी, दीवानी मामलों का निपटारा किया जा सकता है। मंगलवार को दहेज प्रताड़ना, चेक डिसऑनर , मारपीट के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।