समस्याओं और योजनाओं की मांगी जानकारी
मुख्यमंत्री कार्यालय में 26 तक भेजने के निर्देश
रावतभाटा. नगरपालिकाकी प्रमुख समस्याएं, संचालित योजनाएं जो बंद पड़ी हैं, उसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी है।
एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वितीय सचिव टी रविकांत ने चित्तौड़गढ़ नगरपरिषद, रावतभाटा नगरपालिका, निम्बाहेड़ा नगरपालिका की प्रमुख समस्याएं और संचालित योजनाएं जो वित्तीय संसाधनों के अभाव में, कर्मचारियों की कमी से रुकी हुई हैं। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती संबंधी समस्याएं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों की जानकारी 26 सितंबर तक ई-मेल से मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
यहमांगी जानकारी
मुख्यमंत्रीकार्यालय से आए प्रोफार्मा में अधिकारी, कर्मचारी के रिक्त पद, सफाई कर्मचारी, निर्माणाधीन विकास कार्य, स्कीम की प्रगति, स्वीकृत कार्य, टेंडर, कार्यादेश जारी हुए या नहीं, फिजीकल एवं वित्तीय प्रोग्रेस, राशि का उपयोग, लंबे समय से विचाराधीन समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा अतिक्रमण की स्थिति, सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज सिस्टम, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, कम्युनिटी टायलेट, संपर्क सड़कें, स्ट्रीट लाइटिंग, पब्लिक पार्क, खेल मैदान, सिटीजन सर्विस, अरबन डेवलपमेंट, टेक्स स्टेटस, सड़क, भवन, पुलिया सहित अन्य आवश्यक मुद्दों की जानकारी मांगी है।
23जिलों से मांगी जानकारी
मुख्यमंत्रीकार्यालय ने 23 जिलों की नगर परिषद, नगर निगम, नगर पालिकाओं से जानकारी मांगी है। जिसमें पुष्कर, डीडवाना, राजगढ़, सूरतगढ़, बिसाऊ, पिलानी, नीमकाथाना, फलौदी, भीनमाल, सुमेरपुर, माऊंटआबू, शिवगंज, पिंडवाड़ा, कानाेड़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, कैथून, सांगोद, छबड़ा, मांगरोल पालिका शामिल हैं। इसके अलावा 6 नगर निगम और 18 नगर परिषद भी शामिल हैं।