पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंपों में होंगी सेटलमेंट की अशुद्धियां दुरुस्त

कैंपों में होंगी सेटलमेंट की अशुद्धियां दुरुस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. राजस्वविभाग की ओर से सेंटलमेंट की अशुद्धियों को सही करने के लिए लगाए जा रहे कैंपों में भूमि संबंधित अन्य कार्य भी होंगे।

एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय विधायकों की बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विचाराधीन प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम मुख्यालय पर कैंप लगाकर राहत दिलाई जाने, जमाबंदी कैंप में पढ़कर सुनाई जाने के अलावा नामांतरण, तस्दीक करना, जिसमें लंबित, फौतगी, विरासत, विक्रय एवं विभाजन से संबंधित नामांतरणों को भरवाया जाकर निस्तारण किया जाएगा। इसमें विरासत से दर्ज होने वाले नामांतरण के लिए विशेष अभियान में कार्रवाई की जाएगी। रजिस्ट्री आधारित नामांतरण दर्ज करने की कार्रवाई होगी। अभिलेख की लिपिकीय त्रुटियों को ठीक करने, राजस्व रिकाॅर्ड में आवंटित भूमि की तरमीम करने, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, सहमति से खाता विभाजन, नवीन राजस्व ग्रामों का गठन करने की कार्रवाई की जाएगी।

यहांलगेंगे कैंप: एसडीएमचौहान ने बताया कि रावतभाटा उपखंड में प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। जिसके भू-अभिलेख निरीक्षक इंचार्ज और पटवारी भी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें 26 सितंबर को तंबोलिया, 29 को बोराव, 30 को गोपालपुरा, 1 अक्टूबर को धांगणमऊकलां, 3 को श्रीपुरा, 6 काे भैंसरोडगढ़, 7 को झरझनी, 8 को बड़ौदिया, 9 को जालखेड़ा, 10 को धावदकलां, 13 को खातीखेड़ा, 14 को एकलिंगपुरा, 15 को रेनखेड़ा, 16 को बरखेड़ा, 17 को जवाहरनगर, 20 को देवपुरा, 21 को बलकुंडीकलां, 22 को जावदा, 27 को टोलों का लुहारिया, 28 को राजपुरा, 29 को मंडेसरा, 30 को लुहारिया, 31 को बाड़ौलिया, 3 नवंबर को मेघनिवास में कैंप लगाया जाएगा।