समय प्रबंधन की दी जानकारी
रावतभाटा| चारभुजाझालरबावड़ी श्रीराम यज्ञशाला में आयोजित प्रशिक्षण में दिलीप भाटिया ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के लिए पूरा कोर्स पढ़ने, लिखकर याद करने, मॉडल पेपर हल करने, समय प्रबंधन करने की जानकारी दी। निशा, स्वाती, ज्योति, अनन्या, रेणु, प्रज्ञा, पूजा, रेखा ने प्रश्न पूछे। हेमा ने आभार जताया। प्रतिभागियों को कॅरिअर पुस्तक भेंट की।