पंचायत समिति की बैठक 29 को
रावतभाटा| पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ साधारण सभा की बैठक 29 सितंबर को होगी। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ की साधारण सभा की बैठक 29 सितंबर को सुबह 11:30 बजे सभागार में होगी। अध्यक्षता प्रधान देबीलाल जंगम करेंगे। बैठक में गत बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वनविभाग, भामाशाह योजना पर चर्चा की जाएगी।