पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएपीपी पेयजल के लिए देगा सहयोग

आरएपीपी पेयजल के लिए देगा सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. रावतभाटाके उपनगर और बड़ौलिया पंचायत के गांव चारभुजा में आरएपीपी पेयजल योजना के लिए सहयोग देगा। विधायक सुरेश धाकड़ ने रावतभाटा में पत्रकारों को बताया कि गुरुवार को राजस्थान परमाणु बिजलीघर के साइट डायरेक्टर सतीशकुमार शर्मा एवं सभी केंद्र निदेशकों से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सीएसआर में कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिसमें परमाणु बिजलीघर के साइट डायरेक्टर सतीशकुमार शर्मा ने कहा परमाणु बिजलीघर के सीएसआर में धन की कमी नहीं है।

राज्य सरकार के विभागों से एनओसी मिलती जाए तो, आरएपीपी विकास कार्य कराने से पीछे नहीं हटेगा। जिस पर विधायक ने कहा कि एनओसी की जहां जरूरत होगी, वहां एनओसी दिलाई जाएगी। विधायक ने कहा कि रावतभाटा क्षेत्र के हर गांव में सीएसआर में कम से कम 1 काम हो। जिससे लोगों को आरएपीपी का लाभ मिले। विधायक ने राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की 7वीं8वीं इकाई में एवं परमाणु बिजलीघर के स्थाई रोजगार में स्थानीयों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यह रोजगार की भर्तियां स्थानीय स्तर पर निकाली जानी चाहिए, ना की राष्ट्रीय स्तर पर। जिस पर परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों ने कहा कि जिस वर्ग में स्थानीय लोगों को लिया जा सकता है, उसमें लिया जाएगा। पुलिस वेरीफिकेशन के मुद्दे पर भी विधायक ने बात की है, जिस पर अलग से जल्दी ही बैठक बुलाने पर सहमति हुई। बैठक में केंद्र निदेशक विनोदकुमार, विनितकुमार, एके राजपूत, परियोजना निदेशक बीसी पाठक, जीएम एसके शर्मा, आरके अगनानी मौजूद थे।

स्टेडियममें एनओसी मिले तो, शुरू हो निर्माण: राजस्थानपरमाणु बिजलीघर की ओर से ढाई करोड़ के स्टेडियम के निर्माण का ठेका कर दिया गया है। विधायक के साथ हुई बैठक में परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्टेडियम की स्पष्ट एनओसी नहीं मिली है। जिसके कारण निर्माण शुरू नहीं किया जा सका। पालिका इसमें स्पष्ट एनओसी दे तो, निर्माण शुरू किया जा सकता है।

5करोड़ से स्कूल का होगा निर्माण: रावतभाटाके सीनियर सेकंडरी स्कूल के निर्माण पर 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए जल्दी ही निविदा जारी की जाएगी। निविदा के बाद कार्यादेश जारी होगा। विधायक सुरेश धाकड़ को यह जानकारी परमाणु बिजलीघर के अधिकारियों ने दी।