- Hindi News
- 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ
10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ
रावतभाटा। क्षेत्रीयविधायक सुरेश धाकड़ ने एन टीसी चर्च बस्ती में सीसी रोड निर्माणकार्य का शुभारंभ किया। इस सीसी सड़क पर पालिका की और से 10 लाख की राशि खर्च की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक ने वार्ड की गलियों का निरीक्षण किया और वार्ड वासियों ने पानी, रोडलाइट सहित गंदगी, जर्जर सड़क की समस्या बताई। जिस पर विधायक ने कहा कि समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम में पार्षद बंशीलाल प्रजापत ने सीसी रोड निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क के साथ नालियां भी बनाई जाएगी। वार्डवासियों ने साफा बंधा कर स्वागत किया। श्रीफल तोड़कर विधायक ने सीसी रोड कार्य का शुभारंभ किया। पालिका ईओ जेपी शर्मा, जेईएन वीएस तोमर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ ने एनटीसीचर्च बस्ती में वार्डवासियों को भाजपा पार्षद जिताकर भाजपा का बाेर्ड बनाने के लिए कहा। भाजपा बोर्ड बनने के बाद शहर में विकास कार्य होंगे। चारभुजा बरकत नगर में नवरात्रा एवं गरबा महोत्सव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नमन किया और बस्ती वासियों से समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने चारभुजा निवासियों को बताया कि पेयजल समस्या निदान के लिए परमाणु बिजलीघर अधिकारियों से वार्ता की गई है और इसके लिए योजना बनाकर कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर नवरात्रा कमेटी के सदस्यों ने विधायक का साफाबंधाकर स्वागत किया। विधायक सुरेश धाकड़ चारभुजा की मुख्य सड़क पर साइकिल चलाते हुए बरकत नगर नवरात्रा स्थल पहुंचे।
न्यूज़ इनबॉक्स