पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान और सचिवों में ठनी, आरोप प्रत्यारोप

प्रधान और सचिवों में ठनी, आरोप-प्रत्यारोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ के प्रधान और सचिवों में ठन गई है। ग्राम पंचायत धांगणमऊकलां के सचिव को हटाने के लिए पंचायत समिति के प्रधान देबीलाल जंगम ने मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा है। प्रधान का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव धर्मसिंह ने पुरानी मोटर लगाकर नई का भुगतान उठा लिया है। जिसकी जांच कराई जाए। इसको लेकर पंचायत समिति सदस्य नानूराम रेगर ने भी शिकायत की है। एक अन्य मामले में भी प्रधान ने इंदिरा अावास योजना में भी दो बार फर्जी भुगतान उठाने की शिकायत की है। इसके अलावा प्रधान ने 7 पंचायतों के ताले लगने के मामले में भी सचिवों पर कार्यवाही करने के लिए विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।

^पुरानीमोटर की मरम्मत कराकर मरम्मत का ही भुगतान दिया गया है। आरोप झूठे है। दबाव और व्यक्तिगत रंजिश के कारण आरोप लगाए जा रहे है। इंदिरा आवास योजना में फर्जी भुगतान उठाने का मामला भी गलत है। भुगतान खाते में ही जाता है।

धर्मसिंहपंवार सचिवधांगणमऊकलां पंचायत