पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण को पंचायत ने रुकवाया

अतिक्रमण को पंचायत ने रुकवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। ग्रामपंचायत बाड़ौलिया की आबादी भूमि में मुख्य सड़क कोटा रावतभाटा रोड पर नगरपालिका की ओर से लगाए गए बोर्ड के पूर्वी दिशा में अवैध निर्माण कार्य को पंचायत द्वारा रुकवाया गया। सचिव मुकेश मारू ने मौके पर जाकर कार्य बंद कराया। 18 सितंबर को वापस अतिक्रमियों द्वारा पुन: कार्य प्रारंभ करने पर सचिव ने प्रधान देवीलाल जंगम को जानकारी दी। प्रधान ने पंचायत में पहुंचकर अवैध निर्माण कार्य बंद कराने एवं निर्माण कार्य ध्वस्त करने के लिए सचिव को आदेश दिए। मौके पर मजदूरों से कार्य बंद कराकर तगारी, फावड़ा जप्त किया। सचिव ने बताया कि सोमवार को मौके पर जांच कर निर्माण साग्रमी जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राधेश्याम, राजकुमार, जीवन खटीक, दुर्गालाल मीणा, रामबाबू, नारायणदास मौजूद थे।