पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावतभाटा में मेगा लोक अदालत कल से

रावतभाटा में मेगा लोक अदालत कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 से 27 सितंबर तक मेगा लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी समझौतों से निराकरण किया जाएगा। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्रकुमार मीना ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सिविल न्यायालय में 22 से 27 सितंबर तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन, दुर्घटना संबंधी प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, बैंक वसूली, फौजदारी, दीवानी मामलों का निबटारा किया जा सकता है।