- Hindi News
- क्षत्रिय समाज करेगा नवरात्र में घटस्थापना
क्षत्रिय समाज करेगा नवरात्र में घटस्थापना
रावतभाटा। क्षत्रियसमाज समिति रावतभाटा की ओर से 25 सितंबर को सुबह 11 बजे दुर्गामाता मंदिर पर घटस्थापना की जाएगी।
महासचिव भीमसिंह ने बताया कि महिलाओं की ओर से रात्रिजागरण किया जाएगा। नवमी को हवन कार्यक्रम एवं दशहरा मिलन समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से दुर्गामाता मंदिर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया। इस मौके पर आयोजित बैठक में टीएम शक्तावत, शंभूसिंह सिसोदिया, सवाईसिंह, शिवसिंह, राकेशसिंह राजाेरा, लोकेंद्रसिंह, भंवरसिंह राणावत, रघुवीरसिंह, सुरेशसिंह, रिपेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह चौहान मौजूद थे।