पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान केंद्रों पर आज भी होंगी वार्डसभा

मतदान केंद्रों पर आज भी होंगी वार्डसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। नगरपालिकाके नवंबर 2014 में होने वाले चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन होने के बाद रविवार को वार्ड सभाएं हुई। एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को भी वार्डसभाएं होंगी। जिसमें मतदाता सूचियों को पढ़कर सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 9 से 6 बजे तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी बैठे और उन्होंने दावा, आपत्तियां प्राप्त की। दावा एवं आक्षेपों का निस्तारण 30 सितंबर को किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को मतदान केंद्रों पर वार्डसभाओं का निरीक्षण किया जाएगा।